पेसा एक्ट को लेकर जिला स्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस

खूंटी : खूंटी नगर भवन सभागार में आज पेसा एक्ट को लेकर जिला स्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस किया गया।  कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात जिले के उपायुक्त मो. जावेद हुसैन, राज्य स्तरीय कॉर्डिनेटर सुधीर पाल, उपविकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया जिला स्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस खूंटी नगर भवन में पेसा के अंतर्गत ग्रामसभा के अधिकार, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन, स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्रामसभा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। 

कार्यक्रम का उद्देश्य पेसा नियमावली 2025 के विभिन्न प्रावधानों की स्पष्ट समझ विकसित करना, अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभाओं की भूमिका को व्यावहारिक रूप से सुदृढ़ बनाना तथा विकास योजनाओं में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। 
खूंटी के उपविकास आयुक्त प्रवीण प्रकाश ने कहा कि पेसा एक्ट पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आने वाले शिड्यूल एरिया में प्रभावी है साथ ही साथ पंचायती राज अधिनियम 
ग्राम स्वराज की पुरानी व्यवस्था सामाजिक धार्मिक रूप से वर्षों से चली आ रही है। पुरानी पारंपरिक ग्राम स्वराज की व्यवस्था और वर्तमान पेसा एक्ट के तहत बनी नियमावली में कैसे सामंजस्य स्थापित हो इसका ध्यान रखा जाए। कानूनी विचार विमर्श के बाद पेसा नियमावली बनाई गई उसे क्रियान्वित करने की आवश्यकता है। 

राज्यस्तरीय पेसा कॉर्डिनेटर सुधीर पाल ने कहा कि पेसा नियमावली को लागू करन के लिए जितने भी समुदाय हों चाहे सरकार के अंग हो या स्टेकहोल्डर सबकी समझ एक हो कि कैसे ग्रामसभा को सशक्त एवं गांव के संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन की व्यवस्था पेसा एक्ट के तहत सामूहिक भागीदारी के साथ की जाए। 

जिले के उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने कहा कि झारखंड में बनी पेसा एक्ट अन्य राज्यों से कई मायनों में बेहतर है इसे मॉडल एक्ट के रूप में देखा जा रहा है चूंकि शेड्यूल एरिया में किस तरह ग्रामसभा कार्यशील रहेगी। किस तरह गांव के विकास के लिए बजटीय प्रावधान किया जा सकेगा, छोटे और लघु वनोपजों से सामूहिक आय संवर्द्धन, ग्रामसभा स्तर पर गांव में स्थित तालाब पोखरों में मत्स्य पालन समेत अन्य छोटे छोटे संसाधनों से ग्राम स्तर पर आय सृजन के कार्य सम्पादित किए जा सकेंगे। साथ ही कई छोटे मोटे विवाद और सुलहनीय मामलों का निष्पादन भी ग्रामसभा स्तर पर किया जा सकेगा। ग्रामसभा के निर्णय के बाद ही मामलों को सर्व सहमति से थाना में भेज सकते हैं। 

कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त मो. जावेद हुसैन, उपविकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, सिविल सर्जन , जिला पंचायती राज पदाधिकारी, आईटीडीए, कल्याण पदाधिकारी, पेयजल स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी, वन विभाग के पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, कृषि, मत्स्य, समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जिला परिषद,अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जेएसएलपीएस तथा जिले के सभी गांवों के ग्रामप्रधान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।पुलिस विभाग,वन विभाग
जिला परिषद,जिला परिषद
जिला परिषद सदस्य,उप विकास आयुक्त कार्यालय
आईटीडीए ITDA,स्वास्थ्य विभाग (सिविल सर्जन कार्यालय,जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA)
अपर समाहर्ता कार्यालय
अनुमंडल कार्यालय
अनुमंडल पुलिस कार्यालय
समाज कल्याण विभाग
जिला योजना कार्यालय
आपूर्ति विभाग,भू-अर्जन एवं भूमि सुधार विभाग,पंचायत राज विभाग एवं कल्याण विभाग,जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय,जिला शिक्षा कार्यालय,खनन विभाग,सूचना एवं विज्ञान विभाग,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग,खेलकूद एवं पर्यटन विभाग,श्रम विभाग, कौशल विकास विभाग, जिला उद्योग केंद्र (DIC),नगर पंचायत, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जेएसएलपीएस JSLPS,आवास विभाग, परिवहन विभाग, प्रखंड विकास,कार्यालय,सभी,बीडीओ,अंचल कार्यालय (सभी सीओ,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), बाल विकास,परियोजना,कार्यालय,सीडीपीओ,प्रखंड कृषि कार्यालय,ग्राम पंचायत कार्यालय,प्रखंड पंचायत राज कार्यालय,प्रखंड समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन,प्रखंड शिक्षा प्रसार कार्यालय,प्रखंड पशुपालन कार्यालय,प्रखंड चिकित्सा कार्यालय,प्रखंड आपूर्ति कार्यालय,प्रखंड कल्याण कार्यालय,CSC कॉमन सर्विस सेंटर खूँटी। 

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.