खूंटी सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक की अध्यक्षता में विश्व रक्तदाता दिवस को लेकर कार्यशाला आयोजित
खूंटी : सिविल सर्जन खूंटी डॉ. ललित रंजन पाठक की अध्यक्षता में विश्व रक्तदाता दिवस के सफल क्रियान्वयन हेतु सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में खूंटी नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रानी टूटी, उपाध्यक्ष शशांक शेखर एवं निर्वाचित सभी वार्ड पार्षदों के साथ एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
अपने संबोधन में सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक ने बताया कि आगामी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष का थीम है – “वन ड्रॉप ऑफ ह्यूमैनिटी, गिव ब्लड सेव्स लाइव्स” (मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें – जीवन बचाएं)।
उन्होंने बताया कि खूंटी जिले में थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों, दुर्घटना के मरीजों, गर्भवती महिलाओं तथा एनीमिया से पीड़ित बच्चों एवं बुजुर्गों को समय-समय पर रक्त की आवश्यकता पड़ती है। जिले के रक्तकोष में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित वार्ड पार्षदों से अपने-अपने वार्ड में रक्तदान शिविर लगाने के लिए प्रेरित किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसमें आम नागरिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने सभी पार्षदों से रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. शोभा किस्पोट्टा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से मुक्त रखने के लिए नियमित रूप से आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां सेवन करने के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी वार्ड पार्षदों को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई तथा वार्डवार रक्तदान शिविर आयोजित करने हेतु ब्लड डोनेशन कैलेंडर वितरित किया गया।
वार्डवार रक्तदान शिविर की तिथियां
14/06/2026 – वार्ड संख्या 04
16/06/2026 – वार्ड संख्या 01
18/06/2026 – वार्ड संख्या 02
20/06/2026 – वार्ड संख्या 03
22/06/2026 – वार्ड संख्या 05
24/06/2026 – वार्ड संख्या 06
27/06/2026 – वार्ड संख्या 07
30/06/2026 – वार्ड संख्या 08
02/07/2026 – वार्ड संख्या 09
08/07/2026 – वार्ड संख्या 10
10/07/2026 – वार्ड संख्या 11
13/07/2026 – वार्ड संख्या 12
15/07/2026 – वार्ड संख्या 13
17/07/2026 – वार्ड संख्या 14
20/07/2026 – वार्ड संख्या 15
22/07/2026 – वार्ड संख्या 16
24/07/2026 – वार्ड संख्या 17
26/07/2026 – वार्ड संख्या 18
28/07/2026 – वार्ड संख्या 19
कार्यक्रम का संचालन काउंसलर निशांत झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर उरांव ने किया।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.