खूंटी उपायुक्त जावेद हुसैन ने राशन वितरण, आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
खूंटी : उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स (आपूर्ति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन आपूर्ति, राशन वितरण, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, राशनकार्ड सहित आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। ㅤ
बैठक के दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) के अंतर्गत विभिन्न श्रेणी के राशन कार्डधारियों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्यान्न वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानदारों को समय पर खाद्यान्न उठाव एवं लाभुकों के बीच निर्धारित मात्रा में ससमय वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से पीडीएस दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्था की निगरानी करने को कहा। ㅤ
राशन कार्डधारियों के आधार एवं मोबाइल नंबर सीडिंग कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं पीडीएस डीलरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ㅤ
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.