रौनियार वैश्य समिति की बैठक संपन्न, शिक्षा, सामाजिक सहयोग और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

खूंटी : रौनियार वैश्य समिति, खूंटी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को समिति के जिलाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में समाज के विकास, संगठन को मजबूत बनाने तथा जिले में समाज की सकारात्मक पहचान स्थापित करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी सदस्यों से सामाजिक उत्थान के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में हरसंभव सहयोग देने का निर्णय लिया गया, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने।
इसके अलावा समाज के लोगों के बीच आपसी भाईचारा, एकजुटता और सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। सदस्यों ने तय किया कि शादी-विवाह सहित सामाजिक कार्यों में सभी एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे और हर संभव सहयोग करेंगे।
समिति के सचिव अशोक गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।
बैठक में सत्यनारायण गुप्ता, संतोष गुप्ता, दिलीप गुप्ता, मनोज गुप्ता, दिलीप गुप्ता (मोहना टोली), अनूप गुप्ता, हीरा गुप्ता, राजन गुप्ता सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.