खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात आरोपी राजेन्द्र साहू उर्फ "मास्टर" गिरफ्तार, देशी पिस्टल व 6 जिंदा गोलियां बरामद
खूंटी : आधा दर्जन से ज्यादा मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। खूंटी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कई मामलों में वांछित 42 वर्षीय अभियुक्त राजेन्द्र साहू उर्फ राजेन्द्र साव उर्फ मास्टर पिता-स्वर्गीय मुंगलू सोनार अपने गांव में मौजूद है। इसी सूचना पर तोरपा थाना पुलिस टीम ने एसडीपीओ के नेतृत्व में मुरहू थाना क्षेत्र के गम्हरिया से राजेंद्र साहू उर्फ मास्टर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र साहू की निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और छह जिंदा गोलियां बरामद की। आर्म्स एक्ट तथा 17 सीएलए एक्ट के तहत तोरपा, कर्रा, खूंटी और मुरहू थाना में अलग अलग मामलों में दर्ज कांडों का राजेंद्र साहू उर्फ मास्टर अभियुक्त रहा है। साथ ही अलग अलग इलाकों में आगजनी समेत गोलीकांड को भी अंजाम दे चुका है।
विशेष छापामारी टीम में तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी, मनीष कुमार, कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार, मनीष कुमार, तोरपा थाना सशस्त्र बल शामिल थी।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.