कंप्यूटर कोर्स एवं दसवीं बोर्ड के मद्देनजर जांच परीक्षा आयोजित
खूंटी : रविवार को श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू में कंप्यूटर कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों एवं दसवीं बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जांच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान में ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यार्थी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आते हैं। यहां बच्चों को बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग के साथ-साथ टाइपिंग, पावर पॉइंट, फाइल ट्रांसफर, इंटरनेट आदि की जानकारी दी जाती है।
संस्थान के शिक्षक व निदेशक सकलदीप भगत ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा आज के समय में विद्यार्थियों के लिए बेहद आवश्यक है। खासकर दसवीं बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते उसके सिलेबस के अनुरूप विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। निदेशक सकलदीप भगत ने कहा इस तरह की जांच परीक्षा से विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन करने और उनकी कमियों को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। जांच परीक्षा के बाद विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर उनके प्रदर्शन के आधार पर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। शिक्षक जेवियर एवं सुजाता ने परीक्षा के संचालन में अपना अहम योगदान दिया। मौके पर सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.