कचहरी मैदान खूंटी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर परेड का रिहर्सल
खूंटी : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कचहरी मैदान, खूंटी में परेड का रिहर्सल किया गया। रिहर्सल में कुल 13 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें जिला बल, SIRB-2, महिला बटालियन, NCC और लोयला स्कूल सहित अन्य टुकड़ियां शामिल रहीं।
इस दौरान उपायुक्त और एसपी ने परेड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, राष्ट्रीय गान के दौरान उर्सुलाइन स्कूल और DAV स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मैदान में सुरक्षा और आयोजन से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् भी गाया जाएगा।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.