खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो की बैठक, आंदोलन की बनी रणनीति

खूंटी : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में विस्तार से चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में आगामी 20 अगस्त को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक को लेकर आवश्यक तैयारियों, संगठनात्मक विषयों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
जुबैर अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया जा रहा खान एवं खनिज विधेयक 2026 झारखंड के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। झारखंड की जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा यहां के लोगों के अधिकार और राज्य के विकास से जुड़े हैं। ऐसे किसी भी प्रावधान का विरोध किया जाएगा, जिससे राज्य के हित और जनता के अधिकार प्रभावित हों।
उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक को लेकर संगठन पूरी तरह तैयार है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ बैठक और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की अपील की।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार खान एवं खनिज विधेयक 2026 को वापस नहीं लेती है, तो झामुमो द्वारा पूरे झारखंड में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में केंद्रीय सदस्य स्नेहलता कुंडलना, भोलानाथ लाल, मकसूद अंसारी, सुशांति कोनगाड़ी, अमरनाथ मुंडा, देवनाथ मघैया, अमृत हेमरोम, मनोज मंडल, गुलशन सिंह मुंडा, शंकर सिंह मुंडा, प्रदीप केशरी, तौकीर आलम, सनिका बोदरा, मोजीर अंसारी, राहुल केशरी, महादेव मुंडा, प्रकाश नाग मुंडा, कमलेश महतो, मांगू होरो, बसंत महतो, कुणाल मांझी, विनोद संगा, सुकुमार लिंडा, लकी, फिरोज खान, दिनेश स्वांसी, दुर्गा लकड़ा, सुरेश कोनगाड़ी, विजय मुंडा, सिनू मुंडू, बिरसा होरो, सम्बराय टुटी, जयदीप तोपनो, रूबेन तोपनो, सलन ओड़ेया, जेम्स मुंडा, सुशील कोनगाड़ी, दीपक केरकेट्टा, प्रदीप महतो, जयप्रकाश होरो, अजय होरो, अमित बाडिंग, दिनेश गुड़िया, सुरेश मुंडा, उमेश महतो, जोलेन बारला, वसीम अंसारी, उमेश मुंडा, देव नायक, मो. अकीब हुसैन, मुकेश सिंह, अर्जुन मुंडा, अर्चना नाग, शिशिर तोपनो, पुष्पा गुड़िया, रोशनी गुड़िया, डिक्सन पूर्ति एवं शमीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.