रांची में लगातार दूसरी बार हुई ‘भोले की दौड़’, जल और तिरंगे के साथ गूंजा बोल बम
रांची : श्रावण सोमवारी के अवसर पर सोमवार को पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार के बैनर तले ‘भोले की दौड़’ (डाक बम) का आयोजन किया गया। आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कमांडो डिफेंस एकेडमी, मोराबादी के युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में जल और तिरंगा लेकर दौड़ते शिवभक्तों के बीच ‘बोल बम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
दौड़ की शुरुआत चुटिया स्थित स्वर्णरेखा तट के इक्कीसो महादेव मंदिर में सभी प्रतिभागियों की आरती के बाद हुई। शिवभक्तों ने निर्धारित मार्ग से दौड़ते हुए पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित महाकाल मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। रांची में लगातार दूसरी बार आयोजित इस कार्यक्रम को आयोजकों ने पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक बताया।
आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि भक्ति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी रांची में आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी, रांची प्रशासन, रांची नगर निगम, एसडीओ रांची, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, सिटी डीएसपी समेत चुटिया, लोअर बाजार, डेली मार्केट, कोतवाली और सुखदेवनगर थाना प्रभारियों सहित पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारियों का आभार जताया।
कमांडो डिफेंस एकेडमी, मोराबादी के संस्थापक रोहित के नेतृत्व में एकेडमी के युवक-युवतियों ने दौड़ में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शाम पांच बजे पहाड़ी बाबा की भव्य संध्या आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर महाभोग का प्रसाद वितरित किया गया।
शिवभक्तों के स्वागत और उत्साहवर्धन के लिए चुटिया के लोग भी सड़क पर उतरे। इक्कीसो महादेव ‘भोले की दौड़’ स्वागत समिति में रवि सिंह, छत्रधारी महतो, रेखा महतो, श्याम किशोर सिंह, अनंत तिवारी, मंटू पांडे, गणेश श्यामल, संजय कुमार शशि, रवि प्रताप और रंजीत कुमार महतो समेत कई लोग शामिल रहे।
आयोजन में नंद किशोर सिंह चंदेल, निलेश चौधरी, अर्चना मिर्धा, लखन कुमार, अमन ठाकुर, सुनीता देवी, रूबी देवी, रितिक सहित कमांडो डिफेंस एकेडमी के युवक-युवतियों की सक्रिय भूमिका रही।
यह रहा दौड़ का मार्ग
इक्कीसो महादेव, स्वर्णरेखा तट चुटिया से शुरू हुई दौड़ केतारी बागान, महादेव मंडा, राम मंदिर, बहुबाजार, कर्बला चौक, चर्च रोड, मेन रोड स्थित बजरंगबली मंदिर, अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल), शहीद चौक, कोतवाली थाना, बकरी बाजार, कार्ड सराय रोड और हरमू शनि मंदिर होते हुए पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित महाकाल मंदिर पहुंची।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी
No Previous Comments found.