खूंटी में 12 रबीउल अव्वल का जुलूस जोश-खरोश के साथ निकाला गया जुलूस ए मुस्तफा

खूंटी : 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को खूंटी में जुलूस-ए-मुस्तफा जोश-खरोश के साथ निकाला गया. जुलूस की सदारत मौलाना मुफ्ती नफीस अहमद मजहरी ने की. इस दौरान उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सादगी, भाईचारे और इंसानियत के साथ अपना जीवन व्यतीत किया तथा लोगों की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

जुलूस में इस्लाम के प्रमुख धार्मिक स्थलों मक्का, मदीना और मस्जिद-ए-अक्सा के साथ हिंद के प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. झांकियों के माध्यम से धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया गया.
जुलूस को सफल बनाने में जन्नत नगर के सदर आसिफ इकबाल, नायब सदर एहसान अंसारी उर्फ पिंटू, सेक्रेटरी नईम अख्तर, नायब सेक्रेटरी मोहम्मद इरशाद, खजांची मोहम्मद शोएब, आरजू सहित मस्जिद कमेटी के सदर जैनुल आबिदीन, नायब सदर मोहम्मद मजहर, सेक्रेटरी मोहम्मद साजिद, नायब सेक्रेटरी मेहताब, खजांची नौशाद भोला ,समेत महमूद, मोहम्मद इम्तियाज, आफताब अलाम उर्फ़ पिंटू, अजमत अंसारी, अरशद अंसारी, अफनान अंसारी, इस्तियाक अंसारी, इकराम अंसारी, शमीम अंसारी,अजहर, भोला, जमील, निजाम, मुजाहिद और जावेद ने सहयोग किया।
इसके अलावे खूंटी अंजुमन के सदर जैद रैन, गुलाम गौस शाहिद, सेक्रेटरी मानन अंसारी, खालिद हुसैन, सफी सोनू समेत अन्य लोगों ने भी जुलूस के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उक्त जानकारी अरकम हुसैन उर्फ टिंकू बालक, मीडिया प्रभारी खूंटी ने दी।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.