वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत, किसानों ने मुआवजे की मांग की
खूंटी : कर्रा प्रखंड के हरूहप्पा गांव निवासी देवनाथ धान के घर के पास में मंगलवार रात्रि करीब 10 बजे अचानक वज्रपात होने से पांच मवेशी की मौत हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार वज्रपात की घटना देवनाथ धान के घर के पास हुई, जिसकी चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी आदिवासी समाज के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सहारा हैं. मवेशी की मौत से संबंधित किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है. ग्रामीणों के अनुसार देवनाथ धान कि मवेशियों के मौत से करीब डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है. घटना कि जानकारी मिलने पर पशुपालन विभाग के कर्मी हरूहप्पा गांव पहुंच कर बुधवार को मवेशियों का पोस्टमार्टम के बाद सभी वज्रपात से मृत मवेशियों को ग्रामीणों के सहयोग से दफना दिया गया।
वहीं हरूहप्पा गांव के ग्राम सभा अध्यक्ष राजेश संगा ने बताया कि घटना कि जानकारी जिला उपायुक्त खूंटी, अनुमंडल पदाधिकारी खूंटी व अंचल अधिकारी कर्रा को फोन के माध्यम से दिया गया, और भुक्तभोगी किसान देवनाथ धान को तत्काल मृत मवेशियों को दफनाने के लिए आर्थिक सहायता देने का मांग रखी गयी.लेकिन प्रशासन के तरफ से कोई सहयोग नहीं मिलने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश हैं।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.