बगरू में विशाल निशुल्क मां एवं शिशु स्वास्थ्य शिविर

खूँटी : आर्ट ऑफ लिविंग  एकेडमी खूंटी एवं जिला स्वास्थ्य समिति, खूंटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बगरू, खूंटी में विशाल निशुल्क मां एवं शिशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। इसमें बगरू सहित आसपास के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में रांची से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर के दौरान आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी सफल रहा।
शिविर के आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग  एकेडमी नामकुम-खूंटी स्कूल कमिटी के सदस्य पी.एन. सिंह, प्रसन्ना डेविड एवं आशु शाहदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं ग्रामवासी अमर राम, संजय राम तथा तिरला मुखिया फागु मुंडा का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम में अपेक्स सदस्य कविता सिंह एवं पूर्व आर्ट ऑफ लिविंग एसटीसी सविता सिंह का विशेष सहयोग मिला। इसके अलावा संदीप आदित्य एवं प्रमोद सिंह ने भी सहयोग किया।
शिविर के सफल आयोजन में सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक, खूंटी का सराहनीय योगदान रहा। वहीं डॉ. एरोन होरो, डॉ. अवनीश कुमार एवं निशांत झा की टीम ने स्वास्थ्य जांच एवं उपचार में अग्रणी भूमिका निभाई।
यह जानकारी खूंटी आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक आशु शाहदेव द्वारा दी गई।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.