ABVP ने किया बिरसा कॉलेज खूंटी इकाई का पुनर्गठन,अनीश महतो बने अध्यक्ष और सुखराम हेंब्रम को मिली मंत्री की जिम्मेदारी

खूँटी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, खूंटी जिला द्वारा जिला संयोजक राजदीप गुप्ता के नेतृत्व में तथा प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी की उपस्थिति में बिरसा कॉलेज, खूंटी इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच संगठन को और मजबूत बनाने तथा छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए।

पुनर्गठित इकाई में अनीश महतो को कॉलेज अध्यक्ष एवं सुखराम हेंब्रम को कॉलेज मंत्री बनाया गया। वहीं शीलवंती कंदील और ललिता डोड राय को उपाध्यक्ष तथा प्रशांत कुमार को सह मंत्री का दायित्व दिया गया।

अन्य दायित्वों में एसएफडी प्रमुख अंजली कुमारी, शाह प्रमुख विक्रम, मुकेश एवं कर्मी कुमारी, एसएफएस प्रमुख रविंद्र गोप तथा सह प्रमुख सृष्टि सांगा एवं अंजली कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख हिमांशु साव तथा सह प्रमुख प्रियंका कुमारी एवं अंशिका कुमारी बनाए गए। जनजातीय कार्य प्रमुख प्रियांशु कश्यप तथा सह प्रमुख गोंडा मुंडा एवं दिव्या बिंग राज को दायित्व दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने सभी नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “विद्यार्थी परिषद् केवल एक संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रहित में कार्य करने का मंच है। बिरसा कॉलेज की नई इकाई से अपेक्षा है कि वह विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाए, उनके समाधान के लिए पहल करे और कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने में अपनी भूमिका निभाए। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं।”

जिला संयोजक राजदीप गुप्ता ने कहा, “बिरसा कॉलेज खूंटी में विद्यार्थी परिषद् की नई इकाई छात्रहित के मुद्दों पर सक्रियता से काम करेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि कॉलेज के प्रत्येक विद्यार्थी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाए और उनके समाधान के लिए कॉलेज प्रशासन के साथ संवाद एवं आवश्यक पहल की जाए। नई टीम संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कॉलेज के विकास और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी योगदान देगी।”

नव नियुक्त कॉलेज अध्यक्ष अनीश महतो एवं कॉलेज मंत्री सुखराम हेंब्रम ने कहा कि वे कॉलेज के प्रत्येक विद्यार्थी की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे। साथ ही कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने और कॉलेज के विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

इस पुनर्गठन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद् ने बिरसा कॉलेज खूंटी में छात्रहित, संगठन विस्तार और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

रिपोर्टर  : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.