पूजा के मद्देनज़र फ्लैग मार्च

खूँटी : दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज खूंटी उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में खूँटी शहर और मुरहू सड़क मार्ग में फ्लैग मार्च किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जिला बल और महिला बटालियन भी शामिल रहे. फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को सुदृढ़ करना, विधि-व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था।

इस दौरान आम नागरिकों से आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया गया। एसपी ने कहा कि खूँटी पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करें खूंटी  पुलिस प्रशासन त्योहार के  मद्देनज़र सुरक्षा और शांति बनाए रखने में तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.