पूर्व सांसद स्व. सुशीला केरकेट्टा की पुण्यतिथि मनाई गई
खूँटी : आज खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में स्थानीय सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में हर दिल अजीज, बिरसा कॉलेज की पूर्व प्राचार्य, खूंटी लोकसभा की पूर्व कांग्रेस सांसद एवं सम्पूर्ण लोकसभा में 'मां' के नाम से जानी जाने वाली *स्व. सुशीला केरकेट्टा जी की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. केरकेट्टा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि स्व. सुशीला केरकेट्टा जी ने शिक्षा एवं राजनीति के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे सादगी, संघर्ष और जनसेवा की प्रतिमूर्ति थीं। आदिवासी समाज के उत्थान और महिलाओं की शिक्षा के लिए उनका कार्य सदैव याद किया जाएगा।
मौके पर आदिवासी कांग्रेस सह सांसद प्रतिनिधि खूंटी विलसन तोपनो, मगरीता खेस, सुषमा भेंगरा, ईन्दुआन्ना हस्सा, अनिता नाग, अनमोल होरो आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.