चलागी मैदान में JLKM की बैठक और सदस्यता अभियान, सैकड़ों ग्रामीणों ने थामा पार्टी का दामन

खूंटी : खूंटी प्रखंड के गुटजोरा पंचायत स्थित चलागी मैदान में शनिवार को JLKM की बैठक एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुरेश टोपनो ने की। अभियान के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने JLKM की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा की गई।

बैठक में संगठन विस्तार के क्रम में विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। हारून संगा को युवा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष, कपिल महतो को खूंटी प्रखंड महासचिव, कार्तिक राम को खूंटी प्रखंड उपाध्यक्ष, मो. मुमताज खान को अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष, नन्दुवा मुंडा को एसटी प्रखंड अध्यक्ष, पंचम कुमार को ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष, संदीप महतो को ओबीसी प्रखंड उपाध्यक्ष तथा सोनू कुमार को ओबीसी युवा प्रखंड उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं, उदय कुमार, अनुज प्रधान, आफताब खान, विवेक प्रधान, पैरों महतो, रोहित साहू एवं इम्तियाज खान को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
बैठक में JLKM दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय कोषाध्यक्ष बजरंग कुमार साहू, खूंटी जिला अध्यक्ष कुमार ब्रज किशोर, महासचिव विक्रम महतो, सचिव रविंद्र राम, वरीय उपाध्यक्ष विश्वकर्मा उरांव एवं पवन कुमार, बैठक अध्यक्ष सुरेश टोपनो, उपाध्यक्ष मदन सिंह एवं बीरेंद्र लुगुन, निशांत कुमार (पप्पू), कार्यकारिणी सदस्य राकेश सोनी एवं अनिल सोनी, प्रमिला, प्रियंका, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्पित संगा तथा युवा सदस्य विष्णु दास सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए खूंटी जिला अध्यक्ष कुमार ब्रज किशोर ने कहा कि आम जनता की तीन बुनियादी जरूरतें बेहतर शिक्षा, बेहतर इलाज और विकास हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें इन बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में नाकाम रही हैं। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और विकास से जुड़ी अनेक समस्याएं मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि JLKM का उद्देश्य जनता की आवाज को बुलंद करना, युवाओं को संगठन से जोड़ना और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर संघर्ष करना है।
बैठक के अंत में संगठन को पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.