सांसद कालीचरण मुंडा ने सरना समिति के लिए शेड निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
खूंटी : खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने 25 अक्टूबर 2026 को मुरहू प्रखंड के हेठगोवा पंचायत अंतर्गत डौगड़ा गांव में सरना धर्म सोतो समिति, डौगड़ा के लिए शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस भवन का निर्माण सांसद मद से कराया जा रहा है।
इस अवसर पर सांसद ने सरना धर्म, आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। भवन के निर्माण से स्थानीय आदिवासी समाज को धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। यह पहल सरना समाज और आदिवासी परंपराओं के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
शिलान्यास कार्यक्रम में धर्मगुरु बगराय मुंडा, सोमा कांडीर, भैया राम ओड़िआ, मथुरा कंडीर, सुगना पहान, मंगरा पहान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, विल्सन तोपनो, सुनीता गोप, वरिष्ठ कांग्रेसी नईमुद्दीन खान, सुरजू हस्सा, अनुप टुटी सहित स्थानीय ग्रामीण एवं सरना समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास से ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए सांसद कालीचरण मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.