कैथोलिक चर्च में कब्र पर्व पर मृत आत्माओं की शांति के लिए हुई विशेष प्रार्थना
खूंटी : कैथोलिक चर्च के कब्र पर्व के अवसर पर सोमवार, 2 नवंबर 2026 को विभिन्न टोला यूनिटों के अंतर्गत जोजो टोली यूनिट के कब्रिस्तान परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 7 बजे फादर सजय सोरेन की अगुवाई में पवित्र मिस्सा अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसमें मृत आत्माओं की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
मिस्सा अनुष्ठान के बाद यूनिट सरपंच जेम्स तोपनो की अगुवाई में फादर ने यूनिट के विभिन्न कब्रिस्तानों में पहुंचकर पवित्र आशीष जल का छिड़काव किया और कब्रों को आशीष प्रदान किया। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सुबह 6:30 बजे से ही यूनिट के विश्वासी जुटने लगे थे। धार्मिक अनुष्ठान के समापन के बाद सभी विश्वासियों ने अपने-अपने परिवार के दिवंगत सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर कैथोलिक सभा के उपसभापति पीटर मुंडू, ग्रेस तिर्की, विलसन तोपनो, रेशमा तोपनो, उषा तोपनो, आशा तोपनो, विनोद तोपनो, प्रमोद तोपनो, उर्सेला तोपनो, रानी तोपनो, जेवियर नाग, अशिष नाग, जोन नाग, अमन मिंज सहित बड़ी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.