कर्रा में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद आज सुबह सड़क जाम
खूंटी : खूंटी के कर्रा में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद आज सुबह से ही ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कर्रा सड़क मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। सुबह से ही सैकड़ों लोग सड़क पर डटे हुए हैं।
तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं - महिलाएं सड़क के बीचों-बीच बैठी हैं। सड़क पर ईंट और बांस-बल्ले लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात के हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं। लेकिन अभी तक आरोपी ट्रेलर का ड्राइवर और खलासी फरार है।
ग्रामीणों की मांग है -
1. मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा दिया जाए
2. घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था सरकार करे
3. फरार ड्राइवर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए
4. इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर और पुलिस चेकिंग की व्यवस्था हो
हादसे के बाद से ही पूरे कर्रा गांव में मातम पसरा है। लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से समझाने का प्रयास जारी है, लेकिन जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, ग्रामीणों ने जाम नहीं खोलने की चेतावनी दी है।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.