संविधान दिवस पर लखनऊ में आयोजित महारैली में शामिल हुए

खूँटी : संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित रमाबाई आंबेडकर मैदान में आयोजित महारैली में खूंटी जिले से आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी मोहम्मद मुजम्मिल रईन के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ता आजाद समाज पार्टी (ASP) एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के महागठबंधन के समर्थन में खूंटी से लखनऊ पहुंचे।

इस महारैली में जिला प्रभारी मोहम्मद मुजम्मिल रईन के साथ मोहम्मद शाहाबुद्दीन अंसारी, मोहम्मद सद्दाम अंसारी, मोहम्मद आसिफ अंसारी और मोहम्मद अरमान राजा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। खूंटी जिले से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने महारैली में शामिल होकर संगठन के प्रति अपनी सक्रियता और एकजुटता का परिचय दिया।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.