पारंपरिक ग्राम व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान के लिए चार ग्राम प्रधान सम्मानित

खूँटी : झारखंड की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत बनाने, ग्रामीण विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करने, पारंपरिक रीति-रिवाजों के संरक्षण तथा ग्राम विकास कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए खूंटी के चार ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने सदर अंचल के चार ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में ग्राम डन्डौल के निकोलस उरांव, ग्राम फुदी के दाउद मुंडा, ग्राम कालामाटी के गांगु पहान तथा ग्राम सरसजोमा के घासीराय मुंडा शामिल हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त ने पारंपरिक ग्राम व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधानों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। मौके पर अपर समाहर्ता भी उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.