LANGUAGE

धान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष श्री रषिकेश कुमार के मार्गदर्शन में सहयोग

खूंटी : माननीय नालसा एवं झालसा के निर्देशन में आज दिनांक 05.06.25 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष श्री रषिकेश कुमार के  मार्गदर्शन में सहयोग विलेज डुगडुगिया हुटार में आज विश्व पर्यावरण दिवस* के उपलक्ष में डीएफओ खूंटी के सहयोग से सहयोग विलेज में नियुक्त पीएलवी एवं बच्चों ने  मिलकर पौधारोपण कार्यक्रम का प्रारंभ किय। पर्यावरण की सुरक्षा की अहमियत को देखते हुए वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रति वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का फैसला किया था। इसके बाद 05 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।  यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए की गई थी। इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जैसे वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए गोष्ठी। हर साल एक अलग विषय चुना जाता है, जो पर्यावरण के सामने आने वाली किसी खास चुनौती पर फोकस करता है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी हमारा एकमात्र आवास है और इसका संरक्षण करना हमारा सामूहिक दायित्व है। यह कार्यक्रम को आगे   साथ मिलकर पौधा रोपण करेंगे जहां अफीम की खेती ज्यादा होती है उसे उसे एरिया में जाकर पौधारोपण करेंगे। और ग्राम वासियों को पर्यावरण के बारे  जागरूक करेंगे एवं वैद्य एवं लाभकारी पौधों के बारे में जानकारी देंगे। उपरोक्त जानकारी डीएलएस, सचिव श्रीमती राजश्री  अपर्णा कुजूर के द्वारा दी गई।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.