बिरसा कॉलेज खूंटी में रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष महिला हॉकी प्रतियोगिता

खूंटी : बिरसा कॉलेज खूंटी में रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष महिला हॉकी प्रतियोगिता 2025 का आज शुभारंभ हुआ। दो दिनों तक चलने वाली, इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। बिरसा कॉलेज की महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दूसरा स्थान सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा को प्राप्त हुआ। पुरुष प्रतियोगिता में बिरसा कॉलेज ने सेंट जेवियर कॉलेज सिमडेगा को और करमचंद भगत कॉलेज बेड़ों को पराजित करते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया अन्य मैचों में एसएस मेमोरियल कॉलेज ने सेंट जेवियर कॉलेज को 8- 0 से पराजित किया। सेमीफाइनल के लिए दूसरी टीम सेंट जेवियर, कॉलेज सिमडेगा ने सेंट जोसेफ कॉलेज तोरपा और करमचंद भगत कॉलेज बेड़ों  को पराजित कर सेमीफाइनल के लिए अपने दावेदारी पक्की की। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी, खूंटी श्री राजेश कुमार चौधरी ने किया। मौके पर बिरसा कॉलेज खूंटी के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर सी के भगत बिरसा कॉलेज खेल प्रभारी राजकुमार गुप्ता, पूनम माई टीयू, डॉ अभिषेक कुमार,वासुदेव हस्सा, डॉ.प्रियंका कुमारी,सुनीता टोप्पो श्री दशरथ महतो प्रकाश प्रामाणिक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.