खूंटी में युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
खूंटी : खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में एक युवक(सीनू पूर्ति) की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दो दिन पूर्व लापता हुए युवक सीनू का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने इस हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में 55 वर्षीय मंगरा मुंडा उर्फ दसाय मुंडा, 20 वर्षीय कीनू पूर्ति उर्फ डाढा और 19 वर्षीय सोम मुंडा उर्फ महादेव मुंडा को गिरफ्तार किया साथ ही घटना में प्रयुक्त कुदाल भी पुलिस ने बरामद किया है। उसी कुदाल से सर को धड़ से अलग किया गया और उसी से मिट्टी खोदकर गढ़ दिया गया था आरोपी मुरहू थाना क्षेत्र के ईट्ठे के रहने वाले हैं। प्राथमिकी व पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला आपसी विवाद व प्रतिशोध से जुड़ा हुआ है।
प्रेस वार्ता में एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि सिनू पूर्ति 1 दिसंबर की सुबह अपने चाचा मंगरा मुंडा के घर मोटरसाइकिल से निकला था। वह घर वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिजन चिंतित हुए। काफी खोजबीन के बाद भी उसका मोबाइल बंद मिला और कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
3 दिसंबर को जंगल क्षेत्र में उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पारंपरिक हथियार का उपयोग होने के संकेत मिले, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हुई। पुलिस अधीक्षक खूंटी द्वारा टीम गठित कर त्वरित जांच शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान व गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों मंगरा मुंडा उर्फ दसाय मुंडा कीनू पूर्ति उर्फ डाढा और सोम मुंडा उर्फ महादेव मुंडा को गिरफ्तार किया साथ ही घटना में प्रयुक्त कुदाल भी पुलिस ने बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। बताया गया कि कुछ माह पूर्व मृतक मंगल मुंडा द्वारा आरोपी सिंगु मुंडा की बहन के साथ दुर्व्यवहार किए जाने से दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था। इसी रंजिश में तीनों ने मिलकर मंगल मुंडा को जंगल में बुलाया और धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया।
छापामारी व जांच पुलिस टीम में डीएसपी वरुण रजक, विजयु दास, पुलिस निरीक्षक, नायब गोविंद कचकटी, थाना प्रभारी, मुरहू , अविरल कुमार, विशाल कुमार सिंह,
केतन कुमार कुशवाहा, मुरहू थाना सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य साक्ष्यों को भी जोड़ा जा रहा है और चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.