एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 के युगल स्पर्धा में स्वर्ण और व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक विजेता का सम्मान समारोह

खूंटी : दुबई में आयोजित एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 के युगल में स्वर्ण और व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक विजेता झोंगो पहान का आज शिल्दा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पहली बार किसी दिव्यांग खिलाड़ी के अंतरराष्ट्रीय फलक पर परचम लहराने  पर ग्रामीण अतिउत्साहित नजर आए। ढोल मांदर और नगाड़े की धुन पर महिलाएं, युवा और पुरुष एकसाथ एक लय एक ताल में थिरकते हुए गांव के विजेता बेटा झोंगो पहान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। खुली कार में खूंटी सड़क मार्ग से फूदी होते हुए शिल्दा गांव पहुंचे। झोंगो पहान जिंदाबाद के नारे लगाए।  ग्रामीण युवा बाइक और स्कूटी में सवार होकर तिरंगा लहराते हुए कार के काफिलों के साथ गांव के लाल झोंगो पहान का स्वागत किया। स्वागत के पश्चात सखुआ पत्तल में गांव के लाल झोंगो पहान को स्वागत मंच तक सम्मान के साथ लाया गया।

स्वर्ण पदक और रजत पदक विजेता के सम्मान में आज पूरा का पूरा गांव एकजुट नजर आया। क्या बड़े क्या छोटे सभी एक होनहार खिलाड़ी के सम्मान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। विजेता खिलाड़ी झोंगो पहान को शिल्दा और फूदी पंचायत के ग्रामीण फूल माला, बुके, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

 स्वर्ण और राज्य पदक विजेता झोंगो पहान ने कहा कि आप सबको धन्यवाद, सुबह से ही आपलोग मेरे स्वागत में इंतजार कर रहे थे।आपसभी को धन्यवाद। मुझे हवाई जहाज में जाने का बहुत मन था लेकिन तीरंदाजी में बेहतर निशाने की बदौलत हवाई जहाज का सफर कर स्वर्ण पदक और रजत पदक जीत पाया। जब राष्ट्रीय खेल में पदक मिला तो मुझे कोई नहीं जानता लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल जीतने का मौका मिला तब पूरे देश में पहचान बनी। 

कार्यक्रम में झोंगो पहान, उनके माता पिता, स्कूल के शिक्षक, कोच दानिश अंसारी, कोच आशीष कुमार, सांसद प्रतिनिधि नईमुद्दीन खान, सामाजिक कार्यकर्त्ता दिलीप मिश्रा, पड़हा राजा सोमा मुंडा, मुखिया अनिमा कच्छप, महादेव पहान, शिल्दा के ग्रामप्रधान बन्धु मुंडा, वार्ड सदस्य, सामाजिक कार्यकर्त्ता यासीन अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.