मरांगहदा क्षेत्र का दौरा विधायक रामसूर्या मुंडा ने किया

खूंटी : विधायक श्री रामसूर्या मुंडा ने आज मरांगहदा क्षेत्र का दौरा किया। इस क्रम में वे मरांगहदा और उलीडीह टोला पहुँचे, जहाँ स्थानीय महिलाओं ने उन्हें क्षेत्र की गंभीर पेयजल समस्या से अवगत कराया।

महिलाओं ने बताया कि पीने के पानी की भारी दिक्कत के कारण वे चुवाँ (चुआं) का पानी पीने को मजबूर हैं। महिलाओं ने स्वयं विधायक को उस चूंवा तक ले जाकर स्थिति दिखाई, जिससे समस्या की वास्तविक गंभीरता सामने आई।
मौके पर स्थिति का जायजा लेने के बाद विधायक श्री रामसूर्या मुंडा ने संबंधित विभाग से समन्वय कर शीघ्र पेयजल समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पांडा पाहन, दाऊद, मांगू नाग, संधु मुंडा, चंपा पाहन, विमला नाग, श्वेता नाग, बरसी देवी, रणडे मुंडा एवं अनीता कुमारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह दौरा जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील नेतृत्व और जमीनी हकीकत से सीधे जुड़ाव का उदाहरण है।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.