खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने जरूरतमंद बेटी के विवाह में किया सहयोग
खूंटी : इंदीपीढ़ी पंचायत अंतर्गत बमढ़दा गांव की निवासी जरूरतमंद बेटी निरोज मुंडू के विवाह समारोह में माननीय खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने आर्थिक सहयोग प्रदान कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। इस अवसर पर विधायक स्वयं विवाह समारोह में उपस्थित हुए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। बताया गया कि निरोज मुंडू का पालन-पोषण बीते कई वर्षों से गुमपुड़ु गांव में कल्याण एवं मेसरन द्वारा किया जा रहा था। विवाह एवं विदाई के अवसर पर सहयोग की आवश्यकता की जानकारी मिलते ही विधायक मुंडा ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराई और समारोह में शामिल होकर परिवार का मनोबल बढ़ाया।
विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि समाज की जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग करना केवल दायित्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सनिका बोदरा, विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, प्रखंड अध्यक्ष सालन ओड़ेया, प्रखंड सचिव कुंवार सिंह मुंडरी, इंदीपीढ़ी पंचायत के मुखिया सुखराम सरूकद, मीका सोय, कर्म सिंह ओड़िया सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी


No Previous Comments found.