नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026: खूँटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का जिला निर्वाचन
खूंटी : पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर० रॉनिटा की उपस्थिति में द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न* नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026: खूँटी नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी 2026 को होने वाले नगरपालिका (आम) निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में मतदान दलों के गठन हेतु पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारी का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। यह रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शिका के अनुरूप सम्पन्न हुआ। यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर० रॉनिटा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक, खूँटी नगर पंचायत क्षेत्र, रश्मि लकड़ा, वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग-सह-उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, सभी निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। द्वितीय रेंडमाइजेशन का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराना है, ताकि आगामी मतदान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 6 फरवरी 2026 को प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न किया गया है।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.