पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने स्व. सुबोध प्रसाद सोनी के परिजनों से की मुलाकात
खूंटी : कर्रा निवासी जनसंघी नेता बिनोद प्रसाद सोनी के छोटे भाई स्वर्गीय सुबोध प्रसाद सोनी का निधन 4 फरवरी को रांची स्थित पारस अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार को पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा कर्रा पहुंचकर स्व. सुबोध प्रसाद सोनी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक के बड़े पुत्र रवि सोनी एवं अन्य शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया। इस दौरान श्री मुंडा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे और उनकी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने स्व. सोनी के निधन को भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर बिनोद प्रसाद सोनी, कर्रा मंडल अध्यक्ष किशोर बड़ाईक, कैलाश राम महतो, रूपेश जायसवाल, बालकिशुन महतो, विष्णु सोनी, कर्णो बड़ाइक, रूपेश सोनी, सुदामा प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.