विधायक सुदीप गुड़िया ने अंगराबड़ी आर.सी. चर्च में नवनिर्मित ग्रोटो (माता मरिया) संस्कार कार्यक्रम में लिया आशीर्वाद

खूंटी : तोरपा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक सुदीप गुड़िया आर.सी. चर्च अंगराबड़ी मंडली में आयोजित नवनिर्मित ग्रोटो (माता मरिया) के संस्कार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने विधिवत प्रार्थना में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं पारस्परिक सद्भाव का प्रेरणादायी संगम बना। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने सर्वधर्म समभाव की गौरवशाली परंपरा को सहेजकर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत आपसी प्रेम, भाईचारे और सम्मान पर आधारित है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों एवं युवक-युवतियों को नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा दी तथा अपने पूर्वजों की अमूल्य धरोहर जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने का संदेश दिया। साथ ही समाज में शिक्षा के महत्व को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास और जागरूकता की मजबूत नींव है।

विधायक गुड़िया ने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने चर्च प्रबंधन समिति, मंडली के सदस्यों एवं समस्त श्रद्धालुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.