कर्रा और गोबिन्दपुर मंडल में दीन दयाल का जयंती मनाया गया।

खूंटी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कर्रा और गोबिन्दपुर मंडल में बुधवार को मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद प्रसाद सोनी एंव सुधीर  सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का राष्ट्र निर्माण में दिया गया योगदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके सपनों को साकार करना ही हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर विनोद प्रसाद सोनी, सुधीर  सिंह, जगरनाथ साहु,विष्णु प्रसाद, सुदामा प्रसाद, घूरन महतो, बिंदेश्वर  सिंह,रामचंद्र पांडेय, संचित सिंह,अनिल साहु,संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, करनो बड़ाईक, नितेश गौरव, विजय शाहदेव, जमुना प्रसाद, रंजीता देवी, शशि प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.