ग्राम प्रधान के प्रशिक्षण को अवैध बताकर हातु मुंडा ने किया विरोध।
खूंटी : प्रखंड कार्यालय कर्रा में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों के लिए आयोजित प्रशिक्षणो का मंगलवार को हातु मुंडा और पारंपरिक अगुवाओ ने कड़ा विरोध किया। ग्राम प्रधान अध्यक्ष महादेव मुंडा के नेतृत्व में गोत्र पाड़हा कछुआ पड़हा, सांगा पाड़ा, परधीया पड़हा, आईन्द पड़ाहा, सहित अन्य अगुवाओं ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर प्रशिक्षण का विरोध किया। निजी संस्थानों से प्रशिक्षण देने पर अवीलम्ब रोक लगाने की मांग की है महादेव मुंडा ने कहा कि पेसा कानून नियमावली 2025 के तहत अब तक पारंपरिक ग्राम सभाओं का सीमांकन और विधिवत सत्यापन नहीं किया गया है ऐसी स्थिति में किसी निजी संस्थान से प्रशिक्षण देना गैरकानूनी है और यह सरकारी राशि का दुरुपयोग है उन्होंने आपत्ति जताई कि प्रशिक्षण की सूचना किसी भी स्वशासन प्रमुख को नहीं दिया गया है। अगुवाओ द्वारा कहा गया कि तथागत बहु स्तरीय व्यवस्था इसमें गौन है। इस प्रकार के कार्यक्रम का चलना प्रथागत कानून का अपमान करने के बराबर है ।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी


No Previous Comments found.