अड़की में दो दिवसीय माघ टुसू मेला का भव्य समापन, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
खूंटी : अड़की प्रखंड के अड़की में आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक माघ टुसू मेला का हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया। मेले में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा अड़की उत्सव के रंग में सराबोर दिखा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में तमाड़ के राजा महेंद्र नाथ शाहदेव शामिल हुए। अतिथियों ने टुसू परंपरा की सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे समाज की एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर अड़की ग्राम प्रधान खुदीराम मुंडा, प्रमुख कृष्णा सिंह मुंडा, भोला लाल, सीता नाग, रीता देवी, अड़की मुखिया मोती पातर, मेला अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, संजय मुंडा, कंचन हालदार, मुकेन मुंडा, राजू साहू, शिवचरण मुंडा एवं जगदीश मंडा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मेले में पारंपरिक गीत-संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और टुसू प्रतिमाओं की आकर्षक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.