खूंटी कुजला के आम बगीचा में पड़हा जतरा संपन्न

खूंटी :  के कुंजला आम बगीचा में 54 मौजा के मुंडा पड़हा जतरा में शामिल हुए। मुंडा पड़हा जतरा में अलग अलग मौजा के ग्रामीण महिला पुरुष आदिवासी परिधान के साथ लोकनृत्य करते नजर आए।  मुंडा पड़हा जतरा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष कुंजला आम बगीचा में मुंडा पड़हा जतरा का आयोजन किया जाता है। मुंडा तिड़ू पड़हा जकरियास, दानियल, बुधू मुंडा समेत बड़ी संख्या में मुंडा समुदाय के लोग उपस्थित होते हैं। आदिकाल से इसी तरह से प्रकृति के साथ, पेड़ पौधों के साथ आदिवासी अपनी परंपरा के साथ खुशहाली को बरकरार रखते उत्सव मनाते हैं। हमारी परंपराओं को कस्टमरी लॉ के साथ आगे बढ़ाएं। मुंडा पड़हा जतरा के माध्यम से हम यह संदेश देने का कार्य करते हैं कि  किस प्रकार आदिवासी समाज प्रकृति के साथ अन्योन्याश्रय संबंध बनाते हुए अपनी पारंपरिक व्यवस्थाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जीवन्त बनाए रखता है।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.