बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचे झारखंड हाई कोर्ट के जोनल जज संजय कुमार द्विवेदी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
खूंटी : प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा आम्रेश्वर धाम में आज झारखंड उच्च न्यायालय के जोनल जज संजय कुमार द्विवेदी अपने पूरे परिवार के साथ दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उनके साथ खूंटी व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, खूंटी उपायुक्त आर रॉनिटा, पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, तोरपा अंचलाधिकारी सहित खूंटी, मुरहू एवं तोरपा थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौजूद थे। धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के महामंत्री मनोज कुमार द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर जोनल जज का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात मुख्य मंदिर के पुजारी हरिहर कर द्वारा वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न कराई गई। इस अवसर पर उनके साथ आए सभी पदाधिकारी एवं परिजन भी पूजा में शामिल हुए। धार्मिक माहौल एवं प्रशासनिक गरिमा के बीच संपन्न यह कार्यक्रम श्रद्धा और आस्था का प्रतीक रहा मुख्य मंदिर में पूजा करने के उपरांत जोनल जज एवं उनके साथ आए अधिकारियों ने धाम परिसर स्थित अन्य मंदिरों के भी दर्शन किए। प्रस्थान के पूर्व मंदिर समिति की ओर से धाम का स्मृति-चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर : शहीद


No Previous Comments found.