खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी सोनम बागे के समर्थन में संभाली कमान

खूंटी : नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सोनम बागे ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर खूंटी विधानसभा के विधायक रामसूर्या मुंडा स्वयं उपस्थित रहे और सोनम बागे के समर्थन में जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया।

कार्यालय उद्घाटन के बाद सोनम बागे ने समर्थकों के साथ खूंटी टाउन से बाजार टांड़ तक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
(सी न्यूज के संवादाता )से बातचीत में सोनम बागे ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 19 वार्डों में सड़क, नाली और पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है तो नगर पंचायत क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा खूंटी नगर को सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
वहीं विधायक रामसूर्या मुंडा ने भी सोनम बागे के पक्ष में समर्थन जताते हुए कहा कि इस बार नगर पंचायत में एक शिक्षित और नेत्री सामने आई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में जनता ने समर्थन दिया था, उसी तरह इस बार भी नगर पंचायत चुनाव में भारी बहुमत से सोनम बागे की जीत सुनिश्चित होगी। विधायक ने कहा कि जनता का प्यार और विश्वास उनके साथ है और विकास के मुद्दों पर ही चुनाव लड़ा जा रहा है। 

उन्होंने (सी न्यूज के संवादाता )से बातचीत करते हुए कहा कि अन्य प्रत्याशी उम्रदराज है रिटायर्ड हैं वे कैसे विकास की दौड़ लगाएंगे। विधायक ने भाजपा प्रत्याशी रानी टूटी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास पैसा है बलबूता है। यही कारण है कि वो प्रचार प्रसार कर रही हैं। विधायक ने कहा कि सोनम बागे युवा नेत्री हैं उनके साथ खूंटी की पूरी जनता साथ है। हमारी प्रत्याशी खूंटी शहर में जीतने के बाद विकास के कार्य में तेजी आएगी। 
खूंटी नगर पंचायत में जेएमएम रिकार्ड मतों से जीतेगी और खूंटी में विकास की गंगा बहेगी। जिस तरह खूंटी विधानसभा में जितने के बाद महिला कॉलेज लेकर आया। फ्लाईओवर बनवाने जा रहा हूं। ढाई करोड़ की लागत से बनने वाली बहुद्देशीय भवन की स्वीकृति कराई। बहुत जल्द फ्लाईओवर समेत अन्य योजनाओं का कार्य प्रारंभ होगा जिससे खूंटी वासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं झारखंड सरकार का भी आभार प्रकट करते हुए विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में अभी खूंटी में विकास की गंगा बह रही है। 

वहीं दूसरी ओर खूंटी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है और विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। खूंटी नगर पंचायत की कांग्रेस प्रत्याशी मनोनीत बोदरा ने कहा कि यह चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है चूंकि लगातार  नजर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार ही काबिज रहे हैं। लगातार अध्यक्ष बने रहने के बावजूद खूंटी के शहरी इलाकों में समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों ने अपील की कि खूंटी नगर पंचायत को स्वर्ग बनाना है तो इस बार मुझे वोट दें। सुव्यवस्थित, सुंदर और स्वच्छ बनाना है तो अपने साथ साथ अपने आसपास के लोगों को भी वोट देने के।लिए प्रेरित करें।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.