PM-ABHIM एवं 15वीं वित्त के तहत संचालित योजनाओं को लेकर उपायुक्त आर० रॉनिटा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

 खूंटी : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त  आर० रॉनिटा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) एवं 15वीं वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आधारभूत संरचना का सशक्त होना आवश्यक है, ताकि ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में यदि किसी प्रकार की समस्या, संसाधन की कमी या अतिरिक्त आवश्यकता हो तो उसे अविलंब साझा करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त ने भवनों के निर्माण पूर्ण होने के पश्चात ससमय हैंडओवर लेने एवं उनके शत-प्रतिशत उपयोग को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही, कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के संबंध में कई आवश्यक निर्देश एवं सुझाव भी दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त  आलोक कुमार, अपर समाहर्ता  परमेश्वर मुण्डा, सभी अंचल अधिकारी, सभी एमओआईसी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.