उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
खूँटी : उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में राजस्व संग्रहण, राजस्व विभाग एवं भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता परमेश्वर मुण्डा, सहित सभी अंचलाधिकारी, सभी राजस्व कर्मचारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। बैठक में दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों की विशेष रूप से समीक्षा की गई, जिसमें उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी मामला निर्धारित समय सीमा से अधिक लंबित न रहे। प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावे सक्सेसन म्यूटेशन, परिशोधन ग्रीवांस, सर्टिफिकेट केस, अवैध जमाबंदी समेत अन्य की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया, जिससे आमजनों को समस्या न हो। राजस्व विभाग के अंतर्गत भू-लगान एवं सेस संग्रहण प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई। इस क्रम में सभी अंचल अधिकारियों को अपने दायित्वों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान के मामलों को लंबित न रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए, राजस्व से संबंधित कार्यों को गति देने तथा पारदर्शिता एवं ससमय कार्य सुनिश्चित करने पर बल दिया।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी


No Previous Comments found.