स्लग: खूंटी में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, जनता से सीधे संवाद पर जोर

खूंटी :  नगर पंचायत चुनाव को लेकर 18 फरवरी 2026 को खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में खूंटी नगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे प्रारंभ हुआ। अभियान की शुरुआत सब्जी मार्केट से हुई, जो डी.ए.वी. रोड होते हुए डाक बंगला रोड और नीचे चौक से गुजरते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और नगर पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। प्रतिनिधियों ने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के लिए संबंधित मंचों पर रखा जाएगा।

अभियान के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने जनसंपर्क में भाग लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित कर नगर पंचायत चुनाव में जनभागीदारी को मजबूत करना बताया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पाण्डेया मुण्डा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, जुनैद खान, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमिर हुसैन, विलसन बोदरा, ऋतुराज झा, गोपाल भगत, देवेंद्र महतो, अनमोल होरो, सुनील बोदरा, जय साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.