कर्रा के कुलहूटू में सड़क दुघर्टना से मैक्स पिकप वैन क्षतिग्रस्त

खूंटी - प्रखंड के कुलहुटू गांव समीप शनिवार सुबह 5.30 बजे हाईवा के चपेट में आने से छत्तीसगढ़ रायपुर से सब्जी लेकर रांची मैक्स पिकप वैन पेड़ से टकराईं. सड़क दुघर्टना में खालसी राजन महली उम्र  26 की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका रांची के हिन्दू निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है  प्राप्त जानकारी के अनुसार मैक्स पिकप वैन के चालक ने बताया कि शनिवार सुबह को रांची पहुंचने से कुछ दूरी पहले ही काफी तेज गति से आ रही हाईवा अचानक रास्ता दबा देने के कारण मैक्स पिकप वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराईं जिससे मैक्स पिकप वैन पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और खलासी को गंभीर चोट लगी है घटना के घायल खलासी का रांची के हिनू चौक स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है चालक को भी हल्की चोट लगी है घटना कि सूचना मिलने पर कर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में कर लिया है।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.