खूंटी में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, मतदानकर्मियों और सुरक्षाबलों को किया गया रवाना
खूंटी - नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 19 वार्ड हैं जिसमें कुल 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। खूंटी नगर पंचायत में कुल मतदाताओं की संख्या 28,719 है जिसमें 13672 पुरुष मतदाता और 15047 महिला मतदाता शामिल हैं।
बता दे कि खूंटी नगर पंचायत चुनाव में तीन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत कुल 80 प्रत्याशी चुनावी मैदान में दम दिखा रहे हैं जिसमें 29 पुरुष और 51 महिला प्रत्याशी हैं।
23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। आज सभी मतदान कर्मियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आर रॉनिटा द्वारा चुनाव संबंधी ब्रीफिंग किया गया। साथ ही पीठासीन पदाधिकारी और बूथ स्तरीय मतदान कर्मियों के बीच मतदान सामग्रियों का वितरण किया गया, मतदान सामग्रियों को लेकर मतदान कर्मी अपने-अपने पीठासीन पदाधिकारी के साथ वाहन में कलस्टर के लिए रवाना किए गए।
नगर पंचायत चुनाव को लेकर मदतानकर्मी समर प्रसाद , उपेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद दानिश, विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में वे मतदान कराने को लेकर उत्साहित हैं। पूर्व में भी चुनाव करा चुके हैं इसलिए इस बार भी शांति पूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराएंगे।
वहीं खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने कहा की निष्पक्ष और स्वच्छ चुनाव खूंटी नगर पंचायत में करने के लिए खूंटी पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है, सभी बूथों में जिला पुलिस बल, लाठी बल, पेट्रोलिंग बल और महिला बलों की भी तैनाती की गई हैं। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित एक्शन टीम भी बहाल की गई है, संवेदनशील बूथों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है,
ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आर रॉनिटा ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव के लिए सभी मतदानकर्मी और पीठासीन पदाधिकारियों को मतदान सामग्रियों के साथ रवाना किया गया। कल सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदान करायी जाएगी, चुनाव को लेकर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। किसी भी मतदान कर्मी को किसी भी तरह की समस्या होने पर कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में अति संवेदनशील बूथ के रूप में 3 मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं
जिसमें अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। साथ ही जिन मतदान केंद्रों में अधिक संख्या में मतदाता हैं वहां भी पूरी व्यवस्था की गई है। खूंटी नगर पंचायत के 19 वार्ड के 30 मतदान केंद्रों में 30 पीठासीन पदाधिकारी के साथ अतिरिक्त मतदान कर्मियों की नियुक्ति की गई है।
संवाददाता - शहीद अंसारी खूंटी


No Previous Comments found.