क्लाइमेट स्मार्ट विलेज कोचा में 13 किसानों को अदरक बीज का वितरण

खूंटी : तोरपा प्रखंड अंतर्गत तपकरा पंचायत के कोचा गांव में जिला कृषि उद्यान विभाग के तत्वावधान में अदरक बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान 13 लाभुक किसानों को प्रति लाभुक 1.80 क्विंटल (1 क्विंटल 80 किलोग्राम) अदरक बीज प्रदान किया गया।

कोचा गांव को “क्लाइमेट स्मार्ट विलेज” के रूप में विकसित किया जा रहा है। गांव में 40 किलोवाट सोलर प्लांट स्थापित किया गया है, जिससे 42 परिवारों के घरों में बिजली की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इसके अलावा गांव में मिनी राइस मिल, लाह एवं तेल प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापित की गई है। किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे खेती को बढ़ावा मिल रहा है।
सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों एवं महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है। कृषि उत्पादन बढ़ाने तथा सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए जिले में पक्का चेक डैम निर्माण की भी योजना है, ताकि किसानों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुखराम मुण्डा, उद्यान मित्र महानंद स्वासी, जनसेवा के देवेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, मसीह भेंगरा, रामचन्द्र स्वासी, करण रजक, पवन, संदीप गोप सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.