खूंटी नगर निकाय चुनाव मतगणना संपन्न, रानी टूटी अध्यक्ष पद पर काबिज
खूंटी - नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 19 वार्ड हैं और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा समर्थित रानी टूटी, कांग्रेस समर्थित मनोनीत बोदरा और झामुमो समर्थित सोनम बागे शामिल थीं। मतगणना के लिए कुल 30 टेबल बनाए गए और 150 मतगणना कर्मी लगाए गए थे। खूंटी नगर पंचायत के सभी 19 वार्डों के विजयी वार्ड पार्षदों में 10 महिलाएं और 9 पुरुष जीतकर वार्ड पार्षद बने हैं। वार्डों में सबसे बड़े जीत का अंतर वार्ड 15 की प्रत्याशी कविता वर्मा का रहा। कविता वर्मा के जीत का अंतर 429 रहा। जबकि वार्ड सात के प्रत्याशी अनूप कुमार साहू के जीत के अंतर मात्र 5 मत रहा।
वार्ड 01 से दिनेश कुमार महतो 121 मतों से विजयी
वार्ड 02 से सुमित्रा कुमारी 11 में से विजयी,
वार्ड 03 से दिनेश कुमार महतो 116 मतों से विजयी,
वार्ड 04 दतिया से हेमंती कुमारी 249 से विजयी,
वार्ड 05 से अनिता टूटी 124 वोटों से विजयी,
वार्ड 06 से शिखा देवी 57 वोटों से विजयी,
वार्ड 07 से अनूप कुमार साहू 5 मतों से विजयी
वार्ड 08 से शशांक शेखर 45 मतों से विजयी,
वार्ड 9 से विनन नायक 106 वोटों से विजयी,
वार्ड 10 से खालिद हुसैन 134 वोटों से विजयी,
वार्ड 11 से संदीप स्मिथ होरो 166 मतों से विजयी,
वार्ड 12 से अनिल कच्छप 50 मतों से विजयी,
वार्ड 13 से जूही प्रियंका टोपनो 103 मतों से विजयी,
वार्ड 14 से सेरोफिना मड़की 201 मतों से विजयी,
वार्ड 15 से कविता वर्मा 429 मतों से विजयी,
वार्ड 16 से एंजेलिना हेमरोम 273 मतों से विजयी
वार्ड 17 से आनंद मसीह तीडू 92 वोटों से विजयी
वार्ड 18 से गंगू टूटी 148 वोटों से विजयी,
वार्ड 19 से ममता कुमारी 41 वोटों से विजयी रही।
खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा समर्थित रानी टूटी को 9177 मत मिले जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मनोनीत बोदरा को 5298 मत तथा झामुमो समर्थित प्रत्याशी सोनम बागे को मात्र 2476 मत मिले। रानी टूटी और मनोनीत बोदरा की जीत का अंतर 3879 मत रहा। इस तरह भाजपा समर्थित रानी टूटी खूंटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर काबिज हुईं।
जीत के बाद सभी वार्ड पार्षदों और अध्यक्ष को माला पहनाकर और बुके देकर शुभकामनाएं दी गई। रानी टूटी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस जीत से वे काफी उत्साहित हैं और जीत को भारतीय जनता पार्टी की जीत बताई। उन्होंने कहा कि अब वे नगर पंचायत का समुचित विकास करेंगी, सड़क, नाली, बिजली और अधूरे बस स्टैंड को चालू करवाने का काम करेंगी।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी


No Previous Comments found.