खूंटी ज़िला के भूत गांव में जंगली हाथी के प्रवेश से ग्रामीणों में अफरा-तफरी

खूंटी : आज प्रातः लगभग 5:00 बजे ग्राम भूत क्षेत्र में अचानक एक जंगली हाथी के प्रवेश से स्थानीय ग्रामीणों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, हाथी भंडारा भूत गांव के समीप पहुंच गया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण तत्काल सतर्क हो गए और आपसी समन्वय के साथ हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित दिशा में खदेड़ दिया। ग्रामीणों की सजगता और तत्परता के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की क्षति नहीं हुई।

घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है। वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति पूर्णतः सामान्य और नियंत्रण में बताई जा रही है।
प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को सूचना दें और जंगली जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। सामूहिक सतर्कता एवं संयम से ही मानव–वन्यजीव संघर्ष जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.