दिवंगत मदन भगत की पुण्यतिथि पर विशेष सत्संग व भंडारा का आयोजन
खूंटी : मुरहू के समाजसेवी स्वर्गीय मदन भगत जी के पांचवी पुण्यतिथि पर रविवार को उनके सुपुत्र संतोष भगत ,सुधीर भगत, सकलदीप भगत एवं सुपुत्री सुजाता जायसवाल के द्वारा विशेष सत्संग एवं विशाल भंडारा का आयोजन मुरहू के महर्षि मेंही आश्रम शान्तिपुरी शबरी कुटिया में हुआ। सत्संग के दौरान स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने अपने प्रवचन मे कहा आज के परिवेश में सभी मनुष्यों को मन की शांति जीवन में सत्य के मार्ग पर चलकर एवं सदैव अपने ईश्वर का ध्यान रखकर ही मिल सकती है। अपने सतकर्मों एवं परोपकार के द्वारा ही वह स्वर्ग लोक को प्राप्त करता है । मनुष्य का कर्तव्य ईश्वर भक्ति और परमार्थ -दान करना है।दिवंगत मदन भगत की आत्मा की शांति एवं परिजनों के कल्याण हेतु दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों को भोजन कराया गया।। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के संजय कुमार, सूरजमल साव,डॉ डीएन तिवारी, बीरु कुमार,सुरेश प्रसाद,सुबोध साव, संतोष गुप्ता,सुरज गुप्ता,राम हरि साव के साथ-साथ आश्रम के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.