होली एवं रमजान को लेकर खूंटी में निकला फ्लैग मार्च,शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील
खूंटी - होली एवं रमजान पर्व को लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन थाना पहुंचकर संपन्न हुआ फ्लैग मार्च खूंटी थाना से निकलकर मेन रोड,नीचे चौक,आज़ाद रोड,कर्रा रोड,लियाकत अली लाइन,जन्नत नगर,चौधरी तालाब सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाना तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। मार्च के दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया और त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी

No Previous Comments found.