इंदीपीढ़ी पंचायत में पीडीएस दुकान का निरीक्षण

खूंटी - इंदीपीढ़ी पंचायत के अंतर्गत पीडीएस दुकान इंदीपीढ़ी (सहेली महिला मंडल) का निरीक्षण पंचायत के मुखिया सुखराम सरूकद द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न के स्टॉक, वितरण पंजी तथा वजन माप की व्यवस्था की जांच की गई। इस अवसर पर मुखिया ने उपस्थित लाभुकों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार योग्य लाभुकों तक योजनाओं का उचित लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी लाभुक सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पंचायत को अवगत कराएं। उन्होंने दुकान संचालकों को निर्देश दिया कि सरकार के नियमों के अनुसार पारदर्शिता और नियमितता के साथ राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर वार्ड सदस्य सैमुएल कांडीर सहित स्थानीय लाभुक उपस्थित थे

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.