यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक, संगठन विस्तार के साथ पदाधिकारियों की घोषणा।

खूंटी - इंडियन यूथ कांग्रेस के खूंटी जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन की अध्यक्षता में खूंटी जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में खूंटी प्रभारी हिमांशु कुजूर एवं सह प्रभारी जय बारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए कथित किसान-विरोधी एवं देशहित के खिलाफ व्यापारिक समझौतों के विरोध में आवाज़ बुलंद करने तथा इन्हें रद्द कराने के लिए आगामी विरोध प्रदर्शन और जन आंदोलनों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों, दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उपायों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार पर विशेष जोर देते हुए खूंटी जिले में यूथ कांग्रेस के विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस क्रम में मो. उस्मान खान को जिला उपाध्यक्ष, अनमोल धन को जिला प्रवक्ता, संजीत नायक को एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष, मो. नवाज अंसारी को अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाया गया। वहीं आतिफ खान और साजिद आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा समीर अंसारी को खूंटी प्रखंड उपाध्यक्ष,अजय महतो को कर्रा प्रखंड उपाध्यक्ष, आयुष साहू को खूंटी विधानसभा उपाध्यक्ष, कृष साहू को विधानसभा महासचिव, सोनू साहू को विधानसभा सचिव तथा सुभाष होरो को विधानसभा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सुमन जायसवाल और जैकी अहमद को तोरपा विधानसभा उपाध्यक्ष, सत्यवान कंसारी को तोरपा प्रखंड अध्यक्ष तथा डिंपल कुमारी को तोरपा प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनता से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.