तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खिस्तोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में कार्रवाई खूँटी में हाईटेंशन बिजली तार चोरी का खुलासा 7 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

 खूंटी : पिकअप वाहन, 250 किलो तार, तारकटर मशीन व मोबाइल फोन बरामद खूँटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में बिजली के हाईटेंशन तार की चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग 250 किलोग्राम हाईटेंशन बिजली तार, तार काटने की मशीन, एक पिकअप वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 10 जून 2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक, खूँटी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तोरपा-खूँटी रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे कुछ लोग बिजली के खंभे से हाईटेंशन तार काटकर पिकअप वाहन में लोड कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) तोरपा खिस्तोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे छापेमारी की, जहां से चोरी किए जा रहे हाईटेंशन बिजली तार, तार काटने की मशीन, पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01AR-7335) और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को चोरी किए गए बिजली तार के साथ मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
शेख अप्पू (24 वर्ष), पिता – शेख सिराज, निवासी – किन्दीरकेला कोनबीर, थाना बसिया, जिला गुमला।
रमजानी (33 वर्ष), पिता – जमील, निवासी – जाटापुरी, पो. फिरोजाबाद, थाना रामगढ़, जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.)।
चाँद मोहम्मद (25 वर्ष), पिता – समशुल मोहम्मद, निवासी – नुनीमल, थाना राजेपुर, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार)।
इब्राहिम खान उर्फ इरफान (40 वर्ष), पिता – रोजित खान, निवासी – मस्जिद गली, तोरपा, जिला खूँटी।
दिलकस खान उर्फ टेटे (20 वर्ष), पिता – नसीम खान, निवासी – किन्दीरकेला, पो. मोरंग, थाना बसिया, जिला गुमला।
मनीष लोहरा उर्फ शिशु (25 वर्ष), पिता – सुकरा लोहरा, निवासी – डुमरटोली, पो. मोरेंग, थाना बसिया, जिला गुमला।
बजरंग लोहरा उर्फ माटु (19 वर्ष), पिता – कमेश लोहरा, निवासी – पातुरा, पो. मोरंग, थाना बसिया, जिला गुमला।
जप्त सामानों में शामिल हैं:
08 बंडल हाईटेंशन बिजली तार (लगभग 250 किलोग्राम)
01 तारकटर मशीन
01 पिकअप वाहन (JH01AR-7335)
05 मोबाइल फोन
छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खिस्तोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक अमरेन्द्र मंडल, रोशन खाखा (अनुसंधानकर्ता), सहायक अवर निरीक्षक बैजु लकड़ा, सोनाराम स्वांसी, आलोक रंजन सहित तोरपा थाना के पुलिस बल और रिजर्व गार्ड शामिल थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.