विधायक रामसूर्या मुंडा ने सदन में विद्यालय भवन में क्षतिग्रस्त
खूंटी - विधायक रामसूर्या मुंडा ने सदन में विद्यालय भवन में क्षतिग्रस्त हो चुके हैं कि पढ़ाई कर रहे बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बन गई है। कई जगहों पर छत और दीवारों की हालत खराब है,जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक एवं उत्क्रमित विद्यालयों की स्थिति का सर्वे कराया जाए और जिन भवनों की मरम्मत संभव है वहाँ तुरंत मरम्मत कार्य कराया जाए। साथ ही जो भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं,वहाँ नए विद्यालय भवनों का निर्माण कराया जाए। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विद्यालयों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना बेहद जरूरी है। बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिलना चाहिए, इसलिए सरकार को इस दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाने चाहिए
रिपोर्टर - शहीद अंसारी
No Previous Comments found.